सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद सार्वजनिक रूप से सामने आ गया।
यदि कोई व्यक्ति अपने विवाहित होने की बात छिपाकर किसी विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है तो इसे रेप अथवा दुष्कर्म माना जायेगा।
पलामू के पांकी थानाक्षेत्र में गजबोर के एक निजी क्लीनिक में कथित तौर पर इलाज में लापरवाही की वजह से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। पांकी बस्ती के रहने वाले अमित कुमार के 7 साल के बच्चे हर्ष को इलाज के लिए डॉ. वीरेंद्र कुमार के क्लीनिक में भर्ती कराया गया था
झारखंड के गढ़वा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला, देवर के साथ जंगल में संबंध बना रही थी, तभी पति ने देख लिया।
पाकुड़ में बाइक सवार लड़कों ने एक शिक्षिका के गले से उनकी सोने की चेन छीन ली। झपटमारी का शिकार हुईं शिक्षिका का नाम प्रेरणा राज है।
गढ़वा के चेतना में बीते 11 जुलाई को हुई मारपीट की घटना को लेकर पूर्व विधायक मिथिलेश ठाकुर और मौजूदा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।
उत्पाद विभाग और बेंगाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा की सील पड़ी खदानों से अवैध तरीके से निकाले जा रहे बेशकीमती रत्न पन्ना की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है।
झारखंड में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता, सुरक्षा चूक और कर्तव्यहीनता के मामलों में सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसएसपी, एसपी और डीसी स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारियों पर गाज गिराई है। पढ़ें ऐसे ही 4 चर्चित मामले।
जमशेदपुर के कदमा निवासी अंजनी कुमार मिश्रा के बेटे लक्ष्य मिश्रा की बेंगलुरु स्थित मणिपाल इंजीनियरिंग कॉलेज, येलहांका में हुई मौत का मामला अब राष्ट्रपति सचिवालय तक पहुंच गया है।
जामताड़ा पुलिस ने एलपीजी की सब्सिडी के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस केस में 19 वर्षीय विश्वजीत सरदार को गिरफ्तार किया है।
पाकुड़ में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मारुति मरांडी के रूप में की गई है। मारुति का शव उसके घर के भीतर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला।